संजीवनी – नियम एवं शर्तें

(अखिल भारतीय रामराज्य निर्माण समिति द्वारा संचालित एक सहयोगात्मक प्रकल्प)

सदस्यता प्राप्त करने से पूर्व निम्नलिखित नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करना अनिवार्य है:

1. सदस्यता शुल्क

  • प्रत्येक सदस्य को ₹51/- (इक्यावन रुपये मात्र) मासिक सदस्यता शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

  • संस्था किसी भी प्रकार की नकद लेनदेन स्वीकार नहीं करती। केवल ऑनलाइन भुगतान ही मान्य होगा।

2. सदस्यता की निरंतरता

  • यदि कोई सदस्य लगातार तीन (3) माह तक सदस्यता शुल्क नहीं देता है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

  • पुनः सदस्य बनने की स्थिति में 6 माह के लॉक-इन पीरियड के बाद ही कोई दावा मान्य होगा।

3. सहयोग नियम

  • किसी सदस्य के दिवंगत होने की स्थिति में अन्य सभी सदस्यों को न्यूनतम ₹101/- सहयोग राशि देना अनिवार्य होगा।

  • सहयोग राशि प्रत्यक्ष रूप से नॉमिनी के खाते में भेजी जाएगी।

  • टीम केवल सहयोग हेतु अपील करती है, कोई कानूनी बाध्यता नहीं है।

4. लॉक-इन पीरियड

  • सदस्य बनने के बाद 6 माह तक कोई दावा मान्य नहीं होगा

  • यदि सदस्य किसी गंभीर बीमारी (IMA द्वारा मान्य) से ग्रसित है, तो उसके लिए 1 वर्ष का लॉक-इन पीरियड लागू होगा।

  • बीमारी छुपाने या प्रोफाइल में अपडेट न करने की स्थिति में सहयोग नहीं किया जाएगा।

5. सूचना और संचार

  • सभी सदस्यों को संस्था की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद सदस्यों को WhatsApp/Telegram ग्रुप से जोड़ा जाएगा।

  • संस्था समय-समय पर जानकारी इन माध्यमों से साझा करेगी।

6. सदस्य के कर्तव्य

  • संस्था से जुड़ने के बाद सदस्यों को अन्य सनातनी भाइयों को जोड़ने और प्रचार-प्रसार में सहभागिता करनी होगी।

  • कोई सदस्य तीन बार सहयोग न करे, तो उसकी सदस्यता स्थगित/समाप्त मानी जाएगी।

7. विवाद एवं अंतिम निर्णय

  • संस्था के सभी निर्णयों का अधिकार कोर टीम को प्राप्त है।

  • किसी भी कानूनी विवाद, सहयोग अस्वीकृति या नॉमिनी विवाद की स्थिति में टीम का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

8. अनुशासन और वैधानिकता

  • संस्था के विरुद्ध दुष्प्रचार, धमकी, तथ्य छुपाने आदि की स्थिति में सदस्यता रद्द की जा सकती है।

  • किसी अन्य समान संस्था में पदाधिकारी रहने पर सदस्यता वैध नहीं मानी जाएगी।

  • किसी भी अनुचित गतिविधि या नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

9. व्यवस्था शुल्क एवं उपयोग

सदस्यों द्वारा दी गई सदस्यता राशि का उपयोग निम्न उद्देश्यों हेतु किया जाएगा:

  • वेबसाइट, ऐप, SMS सुविधा, टेक्निकल टीम, स्थलीय निरीक्षण

  • पत्रिका, मंदिर निर्माण/जीर्णोद्धार, प्रचार प्रसार, और अन्य सनातनी सेवाएँ

10. अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

  • सहयोग फॉर्म कोई भी भर सकता है।

  • सुसाइड/विवादित मामलों में सहयोग पर निर्णय टीम द्वारा किया जाएगा।

  • एक ही दिन में अनेक मृत्यु होने पर, सहयोग क्रम निर्धारित किया जाएगा।

  • नियमों में समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है, जो वेबसाइट पर अपडेट होंगे और वही मान्य माने जाएंगे।

📌 महत्वपूर्ण सूचना:
संस्था मदद करने का एक माध्यम मात्र है। किसी भी प्रकार का कानूनी दावा संस्था पर नहीं किया जा सकता।
सहयोग पूर्णतः नैतिक और स्वैच्छिक भावना पर आधारित है।

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.